फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

नौगांवा सादात विधान सभा उप चुनाव: 3 नवंबर को मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
election
उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद पोस्टर हटाते नगर पंचायत कर्मचारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भारत निर्वाचन आयोग ने जनपद की नौगांवा-सादात विधानसभा उप चुुनाव के लिए तारीख घोषित कर दी। इसके साथ ही प्रशासनिक तंत्र हरकत में आ गया। नौगांवा सादात विधानसभा सीट के लिए नौ अक्तूबर से नामांकन शुरू होगा जो 16 अक्तूबर तक चलेगा। 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी 19 अक्तूबर को है। तीन नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के चलते नौगांवा सादात विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दोपहर में चुनाव की तारीखों का एलान किया। इसके तहत नामांकन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर से शुरू होगी, जो कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में होगी। नामांकन कक्ष के लिए अफसरों में माथापच्ची शुरू हो गई है। जल्द ही इस पर निर्णय फाइनल हो जाएगा। इसके अलावा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को है। इसके अलावा उम्मीदवार 19 अक्तूबर को नामांकन पत्रों को वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

चुनाव के कार्यक्रम घोषित हो गए हैं। नामांकन नौ अक्तूबर से होंगे। 16 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके अलावा 17 अक्तूबर को पर्चों की जांच है जबकि नामांकन वापसी 19 अक्तूबर को है। इंद्रनंदन सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीएम, नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे अफसर, राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर को उखाड़ा
अमरोहा। विधानसभा उप चुनाव के एलान के साथ ही प्रशासनिक तंत्र कार्रवाई के मूड में आ गया है। आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए अफसरों की टीम जेसीबी सहित सड़कों पर उतर आयी। पुलिस बल के साथ बिजली के खंभों से बैनर-पोस्टर को हटाया। इसके अलावा वॉल पेंटिंग पर भी पुताई कराई। साथ ही बगैर अनुमति के झंडा और बैनर लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाना है। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है। राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर हटाए जाने हैं। विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर राजनीतिक दलों ने पोस्टर बैनर के अलावा होर्डिंग भी लगाई। इसके अलावा वॉल पेंटिंग की पुताई कराई। उधर, नौगांवा सादात नगर में एसडीएम इंद्र नंदन सिंह शाम लगभग चार बजे पहुंचे। उन्होंने बिजली के खंभों पर फ्लैक्सी, बैनर और पोस्टरों को उखाड़ा। होर्डिंग और यूनिपोल से राजनीतिक दलों के बैनर को उतरवाया। कार्रवाई से राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया।

आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाना है। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिये गये हैं। खंभों से फ्लैक्स और बैनर उतारने को कहा है। होर्डिंग और यूनिपोल उतारे जा रहे हैं। विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त और राजस्व, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed