फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Election Commission working to defeat parties at BJP's behest: Gautam

भाजपा के इशारे पर पार्टियों को हराने का काम कर रहा चुनाव आयोग : गौतम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Election Commission working to defeat parties at BJP's behest: Gautam
गजरौला। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर विपक्षी उम्मीदवारों को हराने का आरोप लगाया। शनिवार को बरेली जाते समय जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व क्रिकेटर ऋषिपाल धिंगान ने कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर उनका स्वागत किया। बाद में होटल में प्रेसवार्ता हुई।
विज्ञापन

गौतम ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था होने के बावजूद भाजपा के हाथ की कठपुतली बना है। आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षण संस्थानों को बेच रही है और अनुसूचित जाति का फंड 72 लाख से घटाकर 26 लाख कर दिया। अन्य पिछड़े वर्ग के नौकरी कोटे में सामान्य वर्ग के लोगों को नौकरी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप भारत के लिए अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में कुर्बानियां दीं, शिक्षण संस्थान और बांध बनवाए तथा अर्थव्यवस्था मजबूत की। कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ सम्मानजनक सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस दौरान जयपाल सिंह जाटव, हसन आरिफ, मानव त्यागी, ओमप्रकाश पवार, अशोक वर्मा, राजू वाल्मीकि, बबलू जाटव, रोहताश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed