{"_id":"5f739b758ebc3e9b7404ebad","slug":"elecrticity-jpnagar-news-mbd3643389184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों पर भारी पड़ा बंदरों का उछल कूद, ठप हुआ सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों पर भारी पड़ा बंदरों का उछल कूद, ठप हुआ सब स्टेशन
विज्ञापन
अमरोहा में सन प्लाजा के सामने गिरा हाईटेंशन लाइन का पोल पोल।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बंदरों की उछल कूद शहर के हजारों लोगों पर भारी पड़ गई। शहर के बिजनौर रोड पर बंदरों की धमाचौकड़ी से सुबह नौ बजे जर्जर हो चुका बिजली का खंभा टूट कर एक ओर झुक गया और तारों के सहारे लटक गया। इसकी चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिसकी वजह से सैकड़ों घरों की बिजली नौ घंटे तक गुल हो गई। गनीमत रही कि साप्ताहिक बंदी के चलते आवागमन कम रहा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा डबल लाइन 99 नंबर सब स्टेशन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों मरम्मत का काम शुरू किया। शाम को लगभग छह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
शहर के बिजनौर रोड स्थित बटवाल तिराहे के समीप बिजली खंभों पर मंगलवार सुबह नौ बजे बंदर उछल कूद कर रहे थे। इससे जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा टूट कर सड़क की ओर झुक गया और तारों के सहारे रुका रहा। इससे सड़क से गुजर रहे लोग सहम गए। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के पहिए थम गए। तारों के टकराने से विद्युत उपकेंद्र भी ठप हो गया। बिजली गुल हो गई। आस पास के लोगों ने सब स्टेशन में जानकारी दी। बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने खंभों को सही कराया। इसके अलावा बिजली के तारों को बदला। शाम लगभग छह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। एसडीओ अरविंद नागर ने बताया कि बंदरों के उछल कूद से तार पर दबाव पड़ा है। इससे खंभे झुक गए थे। तार और खंभों को बदला गया है। आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
पानी के लिए तरसे लोग, हैंडपंप से निपटाएं काम
अमरोहा। बिजली गुल होने से शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सुबह में घरों की टंकियों का पानी खत्म हो गया। इसके बाद महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई। हैंडपंप के पानी से कुछ घरों में काम काज निपटाया गया। घरों के इन्वटर्र तक बंद हो गए।
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी होने से सड़क पर आवागमन कम
अमरोहा। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी है। जिस समय घटना हुई, उस वक्त आम दिनों में बटवाल तिराहे पर सर्वाधिक भीड़ रहती है। गनीमत रही कि दुकानें बंद रहीं। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।