फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight arrested for assaulting labourers travelling on e-rickshaw

Amroha News: ई-रिक्शा सवार मजदूरों से मारपीट में आठ गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 01 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for assaulting labourers travelling on e-rickshaw
अमरोहा।
विज्ञापन

ईद पर घर लौटते समय मजदूरों से मारपीट करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मुरादाबाद और बिजनौर के निकले। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच बाइक भी बरामद की है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के नजरपुर खुर्द में रहने वाले दानिश अपने गांव के ही रहने वाले हासिम, कासिम और सद्दीक के साथ जयपुर में मजदूरी करता है। चारों दोस्त भी हैं। ईद के मौके पर चारों जयपुर से घर लौट रहे थे। अमरोहा नगर के कांठ अड्डे पर पहुंचने के बाद चारों ने गांव के लिए ई-रिक्शा किराए पर बुकिंग कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चारों की रिक्शा में सवार होकर गांव के लिए निकल पड़े। जैसे ही ई-रिक्शा अमरोहा कांठ रोड स्थित नौगांवा बाईपास पीपल के पास पहुंचा, तभी 6 से 7 बाइक पर सवार 10 से 12 लोगों ने ई-रिक्शा को रोक लिया। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने मुरादाबाद के छजलैट थानाक्षेत्र के खानपुर उर्फ बिचपुरी के रहने वाले रुस्तम, कांठ थानाक्षेत्र के शाहुपुर निवासी मारूफ, फैजान, मोनीश, शाहरुख, पांठगी निवासी हिमांशु, बहलोलपुर निवासी तालिब और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया। सीओ ने बताया कि आरोपी मारूफ और रुस्तमपुरी दानिश, हबीब, कासिम व आरिफ के साथ जयपुर में काम करते थे। जहां कहासुनी हो गई थी। मारूफ ने साथ में काम करने की एवज में 10 हजार रुपये महीने की मांगे थे। दानिश ने दो हजार रुपये दे भी दिए थे। इसके बाद आरोपी आए दिन पैसे मांगने लगे।

आरोपियों ने दानिश के साथ मारपीट की। जब दानिश ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने ईद पर इनकी पिटाई करने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दे दिया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed