फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Educated women are the foundation of a strong society: Dr. Poonam Rani

शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव होती है : डॉ. पूनम रानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Educated women are the foundation of a strong society: Dr. Poonam Rani
अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का तीसरा दिन महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। कहा कि महिलाएं राजनीति में पंचायत से संसद तक अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छेवड़ा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. पूनम रानी शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ है कि महिलाओं को समान अधिकार और आत्मनिर्भरता देना। जिससे वह अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद ले सकें और समाज-देश के विकास में पूरी भागीदारी निभा सकें। महिला सशक्तिकरण के प्रमुख आयाम शिक्षा है जो शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव होती है।उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, भेदभाव, बाल विवाह, दहेज जैसी कुप्रथाओं का अंत करें।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण, मातृत्व देखभाल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, महिला स्वयं सहायता समूह आदि की विस्तार से जानकारी दी। कहा महिलाएं देश दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान वंशिका, संध्या, नितिन, आनंद, रहेमीन,दीपिका, विद्या, अंजुम देविका, नैंसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed