फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drunk policeman who came to stop DJ created ruckus, sent to line

Amroha News: डीजे बंद कराने पहुंचे नशे में धुत सिपाही का हंगामा, लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Drunk policeman who came to stop DJ created ruckus, sent to line
अमरोहा। बिना अनुमति बज रहे डीजे को बंद करने बैंक्वेट हॉल पहुंचे नशे में धुत सिपाही में जमकर हंगामा दिया। वर्दी का रौब दिखाते हुए सफाईकर्मी के साथ मारपीट की। महिलाओं के सामने गाली-गलौज की तो आक्रोशित भीड़ ने सिपाही को घेर लिया। जमकर खींचतान हुई, मामला बढ़ता देख सिपाही हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने सिपाही को भीड़ से बचाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात नगर कोतवाली क्षेत्र में नौगांवा सादात रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। यहां पर पुलिस-प्रशासनिक की बिना अनुमति के डीजे भी बज रहा था। डीजे बजने की जानकारी मिलने पर नगर की वासुदेव पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही शराब के नशे में धुत होकर बैंक्वेट हॉल पहुंच गया। सिपाही ने पहले तो डीजे को बंद कराने के लिए कहा, बाद में रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं मिलने पर नशे की हालत में सिपाही ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक्वेट हॉल के सफाईकर्मी ने विरोध किया तो सिपाही ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

सिपाही ने शादी में मौजूद महिलाओं के सामने ही गाली-गलौज की तो गुस्साए लोगों ने सिपाही को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों तरफ से खींचतान होने लगी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई। भीड़ के बीच घिरे सिपाही को बमुश्किल भीड़ के चंगुल से बचाकर भगाया। इस दौरान शादी में शामिल किसी व्यक्ति ने सिपाही की हरकत का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया वायरल कर दिया। सोमवार को वीडियो पुलिस अफसरों के पास पहुंचा तो एसपी ने गंभीरता से लेकर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। अपराध निरीक्षक ओमवीर यादव ने सिपाही के लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article