फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drivers stopped their trucks on the railway track to get out first

Amroha News: चालकों ने पहले निकलने के लिए रेलवे ट्रैक पर ही रोक दिए ट्रक

Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drivers stopped their trucks on the railway track to get out first
मंडी धनौरा। रेलवे फाटक को पहले क्रास करने की बहस में दो ट्रक चालकों ने अपने अपने ट्रक रेलवे लाइन पर खड़े कर दिए। दोनों चालक काफी देर तक बहस करते रहे। इस दौरान गढ़वाल एक्सप्रेस आने का समय होने से गेटमैन के हाथ पांव फूल गए। उसके पुलिस को फोन करने की धमकी देने पर ट्रक चालकों ने अपने ट्रक पीछे कर रास्ता साफ किया। घटना शुक्रवार की देर शाम की है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर को जाने वाले भारी वाहन ग्राम पत्थरकुटी के सामने से नौगांवा रेल फाटक से होकर नूरपुर के लिए जाते हैं। यहां रेलवे फाटक पर शुक्रवार की शाम दो ट्रक चालकों में फाटक से अपना ट्रक पहले निकालने को लेकर बहस हो गई। काफी देर तक दोनों चालक अपने ट्रक लेकर रेलवे ट्रैक पर ही खड़े रहे। कोई भी चालक पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस दौरान दोनों चालकों ने अपने अपने ट्रक रेलवे ट्रैक पर खड़े कर दिए। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। काफी देर तक चालक पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इस बीच कोटद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस के आने की सूचना गेटमैन को मिली।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर गेटमैन के हाथ पांव फूल गए। उसने दोनों ट्रक चालकों को गढ़वाल एक्सप्रेस के आने की जानकारी देते हुए अपने ट्रक हटाने की चेतावनी दी। उसने ट्रक नहीं हटाने पर पुलिस व जीआरपी को सूचना देने की चेतावनी भी दी। गेटमैन की चेतावनी पर ट्रक चालक शांत हुए। एक ने अपना ट्रक पीछे हटाया तब जाकर रेलवे ट्रैक खाली हुआ। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed