फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Do not leave headquarters without permission: DM

बिना अनुमति न छोड़ें मुख्यालय : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Do not leave headquarters without permission: DM
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने लोकसभा चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधीनस्थों को समस्त तैयारियां निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई गाइड लाइन के अनुसार ही कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करें। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सही से निर्वहन करें। चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाले निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। एआरटीओ निर्देश देते हुए कहा कि परिवहन की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। अधिक से अधिक छोटी व बड़ी बसों, कारों व ट्रकाें का अधिग्रहण कर रिजर्व में रखा जाए। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed