{"_id":"68f7eda19bdec0c7d3080f0a","slug":"dm-upset-over-road-not-being-built-as-per-standards-in-tigri-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-150132-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी में मानक के अनुसार सड़क न बनने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी में मानक के अनुसार सड़क न बनने पर डीएम खफा
Wed, 22 Oct 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को तिगरी मेला की तैयारी का जायजा लिया। निरीक्षण कर मेले का प्रस्तावित लेआउट देखा। मेले में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने डीपीआरओ को गंगा किनारे बनाए गए शौचालयों को तत्काल हटाकर दूसरे स्थान पर बनवाने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य गंगा मार्ग की सड़क की गुणवत्ता खराब पाई जाने पर लोक निर्माण विभाग को सड़कों को मानक के अनुसार बनाने की हिदायत दी।
मंगलवार को डीएम व एसपी ने तिगरी गंगा मेले में जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अफसरों को सड़क मानक के अनुसार बनी नहीं मिलीं। वहीं, सड़क में वाहन फंस रहे थे। जिस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए मानक के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। सेक्टर बनाए जाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने और सभी में सड़क बनाने के लिए कहा। हिदायत दी कि तीन दिन में मेले की तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। सड़क बनाने में मानक की अनदेखी पाई जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गंगा किनारे शौचालय बने देखकर डीएम नाराज हो गईं। उन्होंने डीपीआरओ को गंगा किनारे से शौचालय हटाकर दूसरे स्थान पर बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम मंडी धनौरा को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर खड़े गन्ने की फसल बुधवार शाम तक कटवाने को कहा। एसपी ने सीओ अंजलि कटारिया व इंस्पेक्टर मनोज कुमार से मेले में सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। टीएसआई से जानकारी ली कि पार्किंग कहां पर बनाई जाएगी। कितने स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। हिदायत दी कि मेले को जाम मुक्त रखा जाए। एसपी ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।