{"_id":"64f240c6f7c4a0408d015d74","slug":"dj-will-be-banned-in-the-procession-starting-from-jama-masjid-sartaj-alam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-3971-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद से शुरू होने जुलूस में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध : सरताज आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद से शुरू होने जुलूस में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध : सरताज आलम
Sat, 02 Sep 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जश्ने ईद-ए-मीलादुन्नबी की 17 दिवसीय तकरीबात की तैयारी को लेकर मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष ने कहा इस बार विशाल जुलूस 28 सितंबर को जामा मस्जिद से शुरू जुलूस में डीजे साउंड पर प्रतिबंध रहेगा। जुलूस में शामिल होने के लिए गाड़ी की अनुमति लेनी होगी और कमेटी के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
बृहस्पतिवार रात्रि मुस्लिम कमेटी की एक बैठक मोहल्ला कुरैशी स्थित हाजी इकरार अहमद अंसारी के आवास पर हुई। बैठक का आगाज हाफिज कारी मिर्जा अनस ने तिलावते कुरआन से किया। मिर्जा जुबैर इब्ने सैफी, हाफिज शमीम अमरोही आदि ने नातिया कलाम का नजराना बारगाहे रिसालत में पेश किया। कमेटी के प्रवक्ता मंसूर अहमद एडवोकेट ने 17 दिवसीय कार्यक्रमों के बारे में बताया और कामयाब बनाने की अपील की। कमेटी अध्यक्ष सरताज आलम मंसूरी ने कहा कि ईद ए मीलाद उन्नाबी के कार्यक्रम परंपरागत रूप से आयोजित होंगे। डीजे साउंड पर जुलूस में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रतिबंध लगा दिया है। सभी गाड़ियों पर मुस्लिम कमेटी से अनुमति लेना होगा और कमेटी के सभी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। विशाल जुलूस 28 सितंबर को जामा मस्जिद से शुरू होगा। इस दौरान जनरल सचिव हबीब अहमद एडवोकेट, हाजी खुर्शीद अनवर, सभासद फहीम शाहनवाज, हाजी ओवेस मुस्तफा रिजवी, हाजी इकरार अहमद अंसारी, महबूब हुसैन, अली इमाम रिजवी एडवोेकेट, मुराद आरिफ एडवोकेट, अजीम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।