{"_id":"5f1de17e8ebc3e637122d66a","slug":"dispute-jpnagar-news-mbd3571585119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पोस्ट को लेकर कहासुनी पर दबंगों ने युवक को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पोस्ट को लेकर कहासुनी पर दबंगों ने युवक को आग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। फेसबुक पोस्ट टिप्पणी को लेकर एक युवक की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। शनिवार की रात दबंगों ने मोहल्ला मेहम्मदी सराय में युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। युवक आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक शादी विवाह में फोटोग्राफी का काम करता है। घटना के बाद दो समाज के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयओम सेवाराम सैनी का परिवार रहता है। वह कैलसा बाईपास पर जलेबी का ठेला लगाते हैं। उनका बेटा राहुल सैनी शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करता है। राहुल सैनी फेसबुक चलाता है। उसकी फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप के मुताबिक 23 जुलाई की शाम पांच बजे 30-35 युवक अवैध हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर घर पहुंचे थे। लेकिन यहां राहुल नहीं मिला। इस दौरान तो आरोपी धमकी देते हुए वापस लौट गए। लेकिन शनिवार की शाम पांच बजे एक आरोपी ने राहुल को फोन कर मोहल्ला मेहम्मदी सराय बुला लिया। यहां किसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी दबंगों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गई। पुलिस और परिजनों ने घायल फोटोग्राफर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- अबतक की जांच में सामने आया है कि युवक ने स्वयं ही आग लगाई है। वह खुद तेल की बोतल लेकर मोहल्ला मेहम्मदी सराय में गया था। आग बुझाने के चक्कर में वासुदेव चौकी इंचार्ज और एक स्थानीय युवक भी झुलस गए हैं। प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
युवक को बचाने दरोगा और स्थानीय युवक झुलसा
अमरोहा। घटना के दौरान वासुदेव चौकी इंचार्ज रामकुमार वशिष्ठ नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैंक कालोनी में हॉटस्पॉट बनाने गए थे। इसके बाद वह मोहल्ला मेहम्मदी सराय पहुंचे। जहां आग की लपटों में घिरे राहुल सैनी को चक्कर में दरोगा और स्थानीय युवक मुकेश भी झुलस गए। आग की लपटों में घिरे दरोगा जमीन पर गिर पड़े थे। आग से दरोगा का हाथ और सिर के बाल झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से गमछे डालकर युवक की आग बुझाई। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद सैनी महासभा में रोष
अमरोहा। घटना के बाद सैनी महासभा के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।