{"_id":"69ee7779a9d8a3f41e026884","slug":"dirty-water-supply-in-mohalla-chaudhariyan-drains-are-not-cleaned-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162380-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहल्ला चौधरियान में गंदे पानी की सप्लाई, नहीं होती नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहल्ला चौधरियान में गंदे पानी की सप्लाई, नहीं होती नालियों की सफाई
Mon, 27 Apr 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। नगर पंचायत के मोहल्ला चौधरियान में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। कई-कई दिन बाद जब भी पानी आता है तो गंदा, जो पीने योग्य नहीं होता। लोगों का कहना है कि जगह-जगह सड़कें टूटी हैं और नियमित सफाई न होने से नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया। अधिकांश खंभों पर लाइट खराब पड़ी है, जिससे अंधेरा रहता है। इन लाइटों को ठीक कराया जाए या नई लाइट लगवाई जाएं। मोहल्ले में प्रतिदिन सफाई न होने से गंदगी पसरी रहती है।
इससे बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। कहा कि गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। कई-कई दिन पानी नहीं आता और जब सप्लाई आती है तो गंदा पानी आता है। उसे न तो पिया जा सकता है और न ही खाना बना सकते हैं।