फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dholak businessman disappointed, could not say 'Mann ki Baat' to PM

ढोलक कारोबारी मायूस, पीएम से नहीं कह सके ‘मन की बात’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dholak businessman disappointed, could not say 'Mann ki Baat' to PM
अमरेहा में ढोलक कारोबारी के कारखाने से मन की बात कार्यक्रम के लिए लाइव प्रसारण करता तकनीकी टीम का - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। ढोलक कारोबारी पीएम मोदी से मन की बात नहीं कर सके। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में ढोलक व्यवसाय को लेकर जिक्र तक नहीं हुआ। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए ढोलक कारोबारी, कारीगर और भाजपा के कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों में अच्छा काम करने वाले लोगों के कार्यों को सराहा। धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालु पर साफ-सफाई की अपील की। साथ ही लोगों से योगा दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह करीब 11 बजे से उन्होंने देश को संबोधित किया। रविवार को अमरोहा में ढोलक कारोबारियों व कारीगरों से पीएम मोदी का संवाद प्रस्तावित था। इसके लिए लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के कारखाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाइव प्रसारण के लिए दिल्ली दिल्ली से तकनीकी टीम पहुंची थी। टीम के द्वारा सीधा प्रसारण भी किया गया। देश भर के साथ अमरोहा के ढोलक कारोबारियों को भी टीवी पर दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीस मिनट मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। उन्होंने समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। देश में तेजी से विकसित हो रही स्टार्टअप इंडस्ट्री, चारधाम यात्रा के दौरान गंदगी और योग दिवस पर मन की बात की। मन की बात में देश दुनिया की चर्चा हुई, लेकिन अमरोहा के ढोलक व्यवसाय का जिक्र तक नहीं होने से कारोबारियों को निराशा हाथ ली। हालाकि टीवी स्क्रीन पर अपनी तस्वीर देखकर ढोलक कारोबारी-कारीगर और भाजपाई गद-गद दिखे।
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के कारखाने से हुए मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख गुरिंदर सिंह, डॉ केएस सैनी, चंद्रभान भाटी, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, रमेश कलाल, दीपक अग्रवाल, मनोज वर्मा, बब्बू मंसूरी, अमित रस्तोगी, कमलेश सैनी, सीमा रायजादा, पुष्कर लाल गुप्ता, चैनसुख गोला एडवोकेट, विनोद प्रजापति रोहित जैन, मुकेश सक्सेना, राजेश, विशाल राज शर्मा, पवन शर्मा, शुभम शर्मा, आशु अग्रवाल, मिथिलेश सैनी, कमलेश सैनी, अमित रस्तोगी, मनोज जोशी, राम अवतार, कृष्ण कुमार, शुभम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed