फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanteras today, shining bullion

धनतेरस आज, चमका सराफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, shining bullion
धनतेरस आज है। जिसे लेकर सराफा में चमक दिखने लगी है। इस बार दिवाली पूजन के लिए एमराल्ड की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्राहक भी इन्हें खरीद रहे हैं। बाजार में भीड़ को देख कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन

धनतेरस से पूर्व बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। जेवरात, सोने-चांदी के सिक्के, भगवान गणेश की फैंसी पैकिंग की मांग अधिक है। इस बार धनतेरस दो दिन मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में भीड़ बाजारों में जुट रही है। लोग अपने परिवार के साथ बाजार में मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी करने को पहुंच रहे हैं। धनतेरस ने सराफा में जान फूंक दी है। सराफा दुकानों पर ब्रांडेड डिजाइनर ज्वैलरी की खरीद हो रही है। दुकानदारों व कंपनियों की ओर से सोने के कंगन व अंगूठी की खरीद पर छूट का ऑफर दे रहे हैं। जिसके चलते धनतेरस से पूर्व ही सराफा बाजार में भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है। नगर में करीब 150 दुकानें हैं। सभी दुकानों पर चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन

बाजार में एमराल्ड की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग इन्हें अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं चांदी के सिक्कों की भी तेजी से खरीद हो रही है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी लोगों की पसंद बनी हुई है। बाजार इस बार अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुवंर विनीत अग्रवाल, कारोबारी, अमरोहा
इस साल पिछले साल के मुकाबले बाजार में रोनक है। बाजार में भीड़ है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उम्मीद है कि इस बार कोरोना में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति पूरी हो जाएगी।
कुलदीप, कारोबारी, अमरोहा
कोरोना मंदी के बाद बाजार में काफी तेजी आई है। इस बार बाजार में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

अजय अग्रवाल, कारोबारी, अमरोहा
लोगों की मांग के अनुसार सामान मंगाया गया है। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। कोरोन के बाद से इस बार मार्केट में काफी इजाफा हुआ है। उम्मीद है कि आगे और अच्छा कारोबार रहेगा।
शारदुल अग्रवाल, कारोबारी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed