फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue wreaks havoc in the district, two more affected

Amroha News: जिले में डेंगू का कहर, दो और चपेट में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Dengue wreaks havoc in the district, two more affected
अमरोहा। मौसम की मार का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बुखार के साथ लोग डेंगू की भी चपेट में आ रहे है। सोमवार को एक युवक और युवती डेंगू पॉजिटिव निकले। इससे अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उधर, डेंगू पीड़ितों का जिला अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। जबकि, सोमवार को मलेरिया आशंकित 38 मरीजों की भी जांच हुई, जिसमें सभी निगेटिव निकले। अब तक जिले में मलेरिया के भी छह पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहम्मदी सराय निवासी 40 वर्षीय युवक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसने मोहल्ले में ही स्थित पीएचसी पर दवा लेने के साथ जांच कराई। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मोहल्ला पनवाड़ी निवासी 23 वर्षीय युवती भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। प्रारंभिक जांच में वह डेंगू आशंकित निकली। सोमवार को जिला अस्पताल में उसकी एलाइजा जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकली। उसका जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल चार डेंगू आशंकित मरीजों की जांच हुई। इसमें युवती पॉजिटिव निकली है। जबकि, एक केस पीचसी का है। बताया कि मलेरिया के 38 आशंकित मरीजों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

1780 की ओपीडी, बुखार के 18 मरीज भर्ती
अमरोहा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई। पर्चा बनवाने के लिए मारामारी रही। जबकि, खून की जांच के लिए भी लैब के बाहर भीड़ लगी रही। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को 1780 लोगों की ओपीडी हुई है। जिसमें 700 से अधिक मरीज बुखार, खांसी व जुकाम के थे। उन्हें दवाई देकर भेज दिया गया है। बताया कि सोमवार को वार्ड में बुखार के 18 मरीज भर्ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुखार से हो चुकी है छह मौत
बुखार लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। हर दिन जिला अस्पताल के अलावा अन्य निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। उधर, बुखार जानलेवा भी बन रहा है। जिले में बुखार से अब तक छह मौत हो चुकी हैं। चिकित्सक बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article