फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in a youth from Moradabad, 14 fever patients admitted in one day

Amroha News: मुरादाबाद के युवक में डेंगू की पुष्टि, एक दिन में 14 बुखार पीड़ित भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in a youth from Moradabad, 14 fever patients admitted in one day
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब मुरादाबाद का युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, शुक्रवार को बुखार के 14 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मलेरिया आशंकित 23 मरीजों की जांच कराई गई। हालांकि, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में हर दिन बुखार और डेंगू पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1170 मरीज पहुंचे, जिसमें सबसे ज्यादा बुखार पीड़ित थे। डॉक्टरों की सलाह पर बुखार के तीन मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। इनमें मुरादाबाद का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 13 पहुंच गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुखार के 14 मरीज ऐसे मिले जिनकी हालत देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहीं, बृहस्पतिवार को अस्पताल में बुखार के 22 मरीज भर्ती थे, शुक्रवार को 14 मरीज और भर्ती किए गए हैं। शुक्रवार को बुखार के 36 मरीजों का इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों की सेहत में सुधार है। मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article