फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demolition in block office, four inverter batteries stolen

ब्लाक कार्यालय में तोड़फोड़, इन्वर्टर की चार बैटरी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demolition in block office, four inverter batteries stolen
नगर कोतवाली क्षेत्र में गैर सरकारी की बात तो छोड़िए सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं है। चोरों ने तहसील के बाद ब्लॉक को निशाना बना लिया है। ब्लॉक कार्यालय में लगे इन्वर्टर की चार बैटरी चोरी कर ली गईं। जबकि स्टेबलाइजर को भी चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरों ने ब्लॉक के कई स्थानों पर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी होने पर ब्लॉक कर्मियों के होश उड़ गए। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। खंड विकास अधिकारी की तरफ से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लाक कैलसा रोड पर स्थित है। पास में ही देहात थाना है, लेकिन ब्लॉक नगर कोतवाली क्षेत्र में आता है। 12 मार्च को द्वितीय शनिवार और 13 मार्च को रविवार का अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे। इसे भी चोरों ने अमरोहा ब्लाक कार्यालय में स्थापित इन्वर्टर में लगे चार बैटरी चोरी कर लिए। इसके अलावा कार्यालय में लगा स्टेबलाइजर को खोल कर चोरी करने की कोशिश की गई। जबकि चोरों ने कई स्थानों पर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी सोमवार को अधिकारी कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने के बाद हुई। विकास खंड अधिकारी की शिकायत करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले में विकास खंड अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में सवाल यह है कि जब सरकारी कार्यालय ही सुरक्षित नहीं है तो गैर सरकारी कार्यालय या आम नागरिकों के घरों सुरक्षा कैसे हो पाएगी। इससे पहले तहसील में विनियमित क्षेत्र कार्यालय और नायब तहसीलदार के कार्यालय के ताले तोड़कर चोरी की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed