फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to remove police beat house from near Mahatma Jyotiba Phule gate

Amroha News: महात्मा ज्योतिबा फुले द्वार के पास से पुलिस बीट हाउस हटवाने की मांग

Fri, 10 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove police beat house from near Mahatma Jyotiba Phule gate
अमरोहा कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपते सैनी समाज के लोग। स्रोत संगठन
अमरोहा। जोया रोड पर बंबूगढ़ चौराहे पर बनाए जा रहे महात्मा ज्योतिबा फुले द्वार के पास पुलिस द्वारा बनाए गए बीट हाउस को हटवाने की मांग पर सैनी समाज ने डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि सैनी समाज की भावनाओं की अनदेखी कर पुलिस बीट हाउस की स्थापना की गई है, जो गलत है। शीघ्र ही उसे वहां से हटवाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैनी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बंबूगढ़ चौराहे के पास बनाए गए बीट हाउस को हटवाए जाने की मांग पर डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले द्वार का निर्माण नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। जिसका शिलान्यास एमएलसी सत्यपाल सैनी व पालिका अध्यक्ष शशि जैन द्वारा किया गया था, लेकिन अमरोहा देहात पुलिस द्वारा द्वार के पास ही बीट हाउस का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन

इसको हटाए जाने की मांग को लेकर पहले भी सैनी समाज के लोग अमरोहा देहात के प्रभारी निरीक्षक से मिले थे। जहां बीट हाउस को स्थान बदले जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आनन-फानन में पुलिस द्वारा बीट हाउस का निर्माण करा दिया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले संपूर्ण सैनी समाज के सम्मान एवं आस्था का प्रतीक है। लेकिन इस प्रकरण में सैनी समाज की भावनाओं की अनदेखी की गई है, जिससे समाज में आक्रोश है। कहा कि अगर बीट हाउस को वहां से नहीं हटवाया गया जो सैनी समाज आंदोलन करने के लिए विवश होगा। ज्ञापन देने वालों मे प्रेम सिंह सैनी, आदेश सैनी, अर्जुन सैनी, मंगतराम सैनी, परमानंद सैनी, विनोद सैनी, रोहताश सैनी, राकेश सैनी, सुभाष सैनी, यशपाल सैनी, अजय सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article