फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to catch stray animals, memorandum submitted

Amroha News: छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to catch stray animals, memorandum submitted
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चांदपुर मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। भाकियू का आरोप है कि लोग रात के अंधेरे में पशुओं को चुचैला कलां की गोशाला के बाहर छोड़ जाते हैं। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ब्लॉक परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोकहित की पंचायत आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने सरकार से मांग की कि प्रदेश की चीनी मिलों को दिवाली के तत्काल बाद चलाया जाए। उनका कहना था कि किसान अपने गन्ने को ओने-पौने दामों में कोल्हुओं पर डाल रहा है। गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। पंचायत में छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की गई। किसानों का कहना था कि चांदपुर मार्ग पर करीब 60-70 छुट्टा पशु घूम रहे हैं। ये फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष निलाव त्यागी, उपाध्यक्ष राजीव त्यागी, धर्मपाल सिंह, समीर, प्रमोद त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed