फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for underpass on Ganga Expressway, protest raised voice by sitting on dharna

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग, धरने पर बैठकर भरी हुंकार

Sat, 03 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 03 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for underpass on Ganga Expressway, protest raised voice by sitting on dharna
हसनपुर (अमरोहा)। तहसील क्षेत्र के गांव चक गुलाम अंबिया में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर ही धरने पर बैठ गए। निर्माण में लगे जेसीबी व अन्य वाहनों को रोक लिया। चार घंटे धरने के बाद तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समस्या। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिजनौरा के मजरा चक गुलाम अंबिया से गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। यहां गंगा एक्सप्रेसवे पर काम भी चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे बनने से यहां 100 साल पुराना रास्ता बंद हो गया है। रास्ते पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर पिछले कई माह से ग्रामीण एवं प्रधान डीएम से लेकर सीएम तक प्रार्थनापत्र देकर मांग कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शुक्रवार को गांव में सर्विस रोड बनाई जा रही थी। गुस्साए ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग करते हुए कार्य रुकवा दिया और एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाने से पुलिस पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण में लगे वाहनों को भी चार घंटे तक रोके रखा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। तहसीलदार ने समाधान के लिए ग्रामीणों से दस दिन का समय मांगा है। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमराज सिंह गुर्जर, वीर सिंह, महीपाल सिंह, सुखवीर सिंह, रामस्वरूप सिंह, कैलाश सिंह, संजू सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article