फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for investigation from DM regarding fake complaint

Amroha News: फर्जी शिकायत के संबंध में डीएम से की जांच की मांग

Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation from DM regarding fake complaint
अमरोहा। ऑफिसर कॉलोनी में गंदगी का हवाला देते हुए किसी ने डीएम के ड्राइवर के हस्ताक्षर से डीएम को फर्जी शिकायतीपत्र भेज दिया। शिकायतीपत्र में कॉलोनी का साफ न रखने की शिकायत की गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कहा, फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत कर कर्मचारियों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया। कहा कि ड्राइवर यशवीर सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत की गई है। जिससे कलक्ट्रेट कर्मचारियों की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में ऐसे कर्मचारी भी निवास कर रहे हैं, जो किसी शासकीय कार्यालय में कार्यरत नहीं हैं। जबकि, नियुक्त कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानांतरण होने के बाद भी कर्मचारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा लिपिक पद से प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रोन्नति के लिए पिछले छह माह से फाइल लंबित है। जिसको शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

साथ ही कलक्ट्रेट कर्मचारियों के सेवा संबंधित मामलों में वरिष्ठ कोषाधिकारी से आख्या प्राप्त होती है। अपने पास लंबित रखने के कारण सेवा संबंधी लाभ समय से नहीं मिल पाते हैं। डीएम ने सभी मामलों में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, उपेंद्र नाथ त्रिवेदी, रविराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed