फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi-Lucknow highway painted in the colours of Kanwariyas

Amroha News: कांवड़ियों के रंग में रंगा दिल्ली-लखनऊ हाईवे

Mon, 14 Jul 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Lucknow highway painted in the colours of Kanwariyas
गजरौला (अमरोहा)। कांवड़ियों के जत्थे सावन माह के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से कांवड़ लेकर मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली हाईवे कांवड़ियों के रंग में रंगा नजर आया। कांवड़िये भगवान भोले के भजनों और डीजे पर थिरकते चल रहे हैं।
विज्ञापन

सावन में प्रत्येक सोमवार पर कांवड़िये पास के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। वह हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल ले आते हैं। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। जिस पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कांवड़ियों ने ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरा और बम-बम के जयकारे के साथ मंजिल की ओर बढ़े। कोई डीजे वाहन के आगे थिरकते चल रहा था तो कोई भगवान शिव की भक्ति में झूम रहा था।
विज्ञापन

संभल के टांडा गांव निवासी कांवड़ियों का जत्था 131 लीटर व 71 लीटर गंगा जल लेकर अपनी मंजिल तय कर रहा था। उनके कंधे पर कई कई कलश में गंगा जल भरा हुआ था। कांवड़ियों के जत्थे ने बताया कि वह सावन माह के प्रथम सोमवार पर अपने भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। उधर, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान व सभी चौकी इंचार्ज मुस्तैद रहे। बस्ती मार्ग से भी कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे हैं। चारों तरफ भगवान शिव की भक्ति में रंगे शिव भक्त दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed