फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi-Lucknow highway faced traffic jam on Ganga Dussehra

Amroha News: गंगा दशहरा पर जाम से जूझा दिल्ली-लखनऊ हाईवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Lucknow highway faced traffic jam on Ganga Dussehra
गजरौला(अमरोहा)। गंगा दशहरा पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। ब्रजघाट गंगा पुल पर बसों द्वारा यात्रियों को उतारना और चढ़ाना जाम का कारण बना। गनीमत यह रही कि जाम की समस्या हापुड़ जिले में ही रही। तड़के से ही यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद ब्रजघाट चौकी पुलिस ने अमरोहा जिले की सीमा में किसी वाहन को नहीं रुकने दिया। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं का सैलाब इस कदर उमड़ा कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। हजारों लक्जरी कारों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार श्रद्धालुओं ने अमरोहा जिले की सीमा में बह रही पतित पावनी में स्नान किया। जिनके आने जाने के लिए ब्रजघाट चौकी के निकट से ढाल बनाया गया था। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से अपने वाहनों से आए श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट में गंगा में डुबकी लगाई। उनके वाहन पार्किंग में खड़े करा दिए गए, लेकिन पार्किंग स्थल कम पड़ गया।
विज्ञापन

आठ बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे, लेकिन इसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। ब्रजघाट गंगा पुल को जाम ने अपने आगोश में ले लिया। वाहनों की लाइन लग गई। स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं को बैठाने के लिए रोकी गईं बसों और अन्य वाहनों के कारण जाम लगा। गढ़ चौपला से लेकर मोहम्मदाबाद तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि अमरोहा जिले में ब्रजघाट गंगा पुल पर यातायात सुचारू रहा। हापुड़ की तरफ जाम लगा था।
-----
भीषण गर्मी में बिलबिलाए लोग
एक तरफ भीषण और दूसरी ओर जाम। ऐसे में लोग परेशान हो उठे। चार घंटे तक जाम के बीच फंसे वाहन व उसमें सवार यात्री गर्मी में पसीना-पसीना होते नजर आए। भीषण गर्मी में वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। वाहनों के साथ वहां से गुजर रहे पैदल यात्री भी परेशान नजर आए। तपती गर्मी में जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed