फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi crime branch took the mother of Nazakat, a robbery accused lodged in jail

Amroha News: जेल में बंद लूट के आरोपी नजाकत की मां को ले गई दिल्ली क्राइम ब्रांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi crime branch took the mother of Nazakat, a robbery accused lodged in jail
गजरौला (अमरोहा)। मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) में बंद लूट और चोरी के आरोपी सुनपुर कलां निवासी नजाकत की मां को दिल्ली क्राइम ब्रांच अपने साथ ले गई। वह मकोका में वांछित थी।
विज्ञापन

सुनपुर कलां निवासी नजाकत उर्फ केटीएम शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और एनसीआर में लूट और चोरी के 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह दिल्ली में मकोका में बंद है। वह लूट की घटना में प्राप्त सोने-चांदी के आभूषण नगर के कारोबारी को बेचता था। उसके जेल चले जाने पर उसकी मां मुकदमे की पैरवी करती थी। जिसके चलते उसे भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुल्जिम बना दिया। वह मकोका के तहत वांछित चल रही थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुनपुरा कलां में दबिश देकर नजाकत की मां को गिरफ्तार कर लिया। उसे अपने साथ ले गई। एसएसआई ब्रजेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि दिल्ली पुलिस नजाकत उर्फ केटीएम की मां को उठा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article