फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Decomposed body found in sugarcane field; police working to identify it.

Amroha News: गन्ने के खेत में मिली सड़ी-गली लाश, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Decomposed body found in sugarcane field; police working to identify it.
कैलसा। देहात थाना क्षेत्र के कोठीपूरा गांव के पास गन्ने के खेत में सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोठीपुरा गांव निवासी तिर्मल सिंह गांव के रहने वाले महावीर सिंह के गन्ने के खेत में सोमवार शाम खाद डालने गए थे। खेत के अंदर पहुंचते ही उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने आसपास जाकर देखा तो गन्ने के बीच एक शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नन्हेड़ा पुलिस चौकी को फोन कर सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शव काफी पुराना और पूरी तरह गल चुका है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शव पुरुष का है या महिला का। शव पर केवल नीले रंग का पायजामा मिला है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, जिससे मृतक की पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed