फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

बाईपास निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
death
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर बुधवार को बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए भराव डाल रहे डंपर चालक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। करंट दौड़ने पर डंपर के दोनों टायर धमाके के साथ फटने से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा रजबपुर में हुआ। नेशनल हाईवे पर सिक्स लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। रजबपुर में बाईपास का अंडरपास निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे बूबी निवासी वीरसिंह (25) पुत्र किशन सिंह डंपर से मिट्टी भरकर बाईपास के अंडरपास पुल पर डाल रहा था। इस दौरान डंपर हाईटेंशन लाइन से छू गया। डंपर में करंट दौड़ते ही जोरदार धमाका हुआ और दोनों टायर फट गए। धमाके की आवाज और डंपर में उठती चिंगारी देखकर स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की बिजली घर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई और डंपर में फंसे चालक वीर सिंह को बाहर निकला। करंट की चपेट में आकर वीरसिंह बुरी तरह झुलस चुका था। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही हाईवे निर्माण कराने वाली कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed