फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of young man found on railway line

Amroha News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का गर्दन कटा शव

Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on railway line
गजरौला (अमरोहा)। ओसीता जगदेवपुर के निकट रेलवे लाइन पर युवक का गर्दन कटा शव मिला। मृतक ने लाल रंग की जैकेट व नीले रंग की जींस की पेंट पहन रखी है। जैकेट को देख आशंका जताई जा रही है कि वह बाहरी हो सकता है। वह ट्रेन से गिर कर हादसे का शिकार हो गया होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि ओसीता जगदेवपुर के निकट एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। उसने लाल रंग की जैकेट व नीली रंग जींस की पेंट पहन रखी थी। चमड़े की बेल्ट बांध रखी थी। घटना की जानकारी हाेने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान कराने की काफी कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मृतक की जैकेट को देख लग रहा है कि वह बाहरी हो सकता है। रात में ट्रेन से सफर करते समय ठंड लगने पर उसने जैकेट पहन ली होगी। यह आशंका भी जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिर गया होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। देर शाम तक भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed