फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of watchman found hanging in ITI campus

Amroha News: आईटीआई परिसर में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of watchman found hanging in ITI campus
गजरौला। आईटीआई के चौकीदार सुरेश जाटव (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कॉलेज परिसर में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मृतक सुरेश जाटव गजरौला थानाक्षेत्र के तिगरी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। बड़े बेटे नरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके पिता सुरेश शाहपुर उर्फ साहबपुर के एक आईटीआई में चौकीदार थे। बृहस्पतिवार को उनके हसनपुर निवासी जीजा अमित घर पर आए हुए थे। करीब 11 बजे पिता सुरेश और बहनोई अमित के बीच फोन पर बात हुई। कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते अमित और अन्य परिजन काॅलेज पहुंच गए। यहां आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान परिसर में सुरेश जाटव का शव आम के पेड़ पर फंदे पर लटक रहा था। । सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed