फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dairy owner's wife and father looted jewelery worth two lakhs at gunpoint

डेयरी मालिक की पत्नी और पिता को गनप्वाइंट पर लेकर दो लाख के जेवर लूटे, बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dairy owner's wife and father looted jewelery worth two lakhs at gunpoint
गजरौला में दिन दहाड़े घर में लूट के बाद दहशतजदा डेयरी स्वामी का परिवार। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। पलॉट की जानकारी करने के नाम पर डेयरी मालिक की गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसे दो युवकों ने तमंचे दिखाकर पत्नी को आतंकित कर दिया। इसी दौरान उसके ससुर भी आ गए। दोनों को बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया और लगभग दो लाख रुपये के जेवर लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद खिड़की में लगी जाली को काटकर महिला ने अपनी मासूम पुत्री को बाहर निकाला। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की इस घटना से लोगों में दहशत है। बदमाश काले रंग की अपाचे बाइक पर आए थे।
विज्ञापन

बुधवार की अपरान्ह लगभग 12 बजे यह घटना नोबल पब्लिक स्कूल के पास मोहल्ला लक्ष्मी नगर में अशरफ के घर हुई। डेयरी मालिक अशरफ की पत्नी आफरून के मुताबिक अपाचे बाइक पर आए दो युवकों ने उनका गेट खटखटाया। पूछा कि सामने वाला प्लॉट किसका है? उसने जैसे ही दरवाजा खोला तमंचे लिए दोनों बदमाश भीतर आ गए। इसके बाद उसके साथ ही पुत्र अरहान,रेहान,पुत्री जिकरा और अनम को गनप्वाइंट पर लेकर घर में रखी नकदी की जानकारी की। आफरून के इनकार करने पर उसके गले से सोने की कंठी, कुंडल आदि उतरवा लिए। बाद में कमरे में रखी सेफ में रखे लगभग जेवर लूट लिए। इसी दौरान उसके ससुर शराफत अली भी आ गए। बताते हैं कि बदमाशों ने चारों मासूम बच्चों और महिला तथा ससुर को कमरे में बंद कर बाहर से संकल लगा दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धंकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद आफरून ने खिड़की की जाली काटी और छोटी पुत्री को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार भी आ पहुंचे और जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की देखी फुटेज
गजरौला। पुलिस ने मोहल्ला लक्ष्मी नगर में स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है। इसके अलावा गली में कुछ घरों के बाहर और आईसीआईसीआई बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी निगाह दौड़ाई। वहीं पुलिस ने नगर में काले रंग की अपाचे बाइक पर घूम रहे युवकों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं एक ही तो नहीं हसनपुर में लूट करने वाला गैंग
गजरौला। बुधवार को ही हसनपुर में भी बाइक सवार बदमाशों ने ग्रीन सिटी में एक चिकित्सक के घर को निशाना बनाया और वहां भी परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी, कुंडल और जेवर आदि लूटकर ले गए। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं हसनपुर और गजरौला में लूट करने वाला एक ही गैंग तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed