{"_id":"68dee0cd11732c2f4601115e","slug":"cyber-fraud-lakh-deducted-from-teachers-bank-account-assoon-as-he-opened-the-link-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-148954-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी : लिंक खोलते ही शिक्षक \nके बैंक खाते से 4.13 लाख रुपये कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी : लिंक खोलते ही शिक्षक के बैंक खाते से 4.13 लाख रुपये कटे
Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। मोबाइल फोन पर आया एक अंजान लिंक खोलना शिक्षक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने शिक्षक का फोन हैक कर उनके खाते से 4.13 लाख निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा निवासी मनोज कुमार विशेष छात्रों के स्कूल में जनपद संभल में संविदा पर शिक्षक है। उनका केनरा बैंक की शाखा धनौरा व बहजोई में खाता है। करीब डेढ़ माह पहले उनके मोबाइल फोन पर शादी के कार्ड का लिंक आया।
घर पर किसी बच्चे ने वह लिंक ओपन कर दिया जिससे उनका फोन हैक कर लिया गया। 19 अगस्त को उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। केनरा बैंक धनौरा शाखा से नौ सितंबर को 99 हजार, 10 सितंबर को 99 हजार, 12 अगस्त को 98,900 रुपये निकाल लिए गए। वहीं 24 सितंबर को बहजोई शाखा से 13500 निकाल लिए लेकिन पैसे निकलने का उनके पास कोई मैसेज नहीं आया। 25 सितंबर को वह खाते से रुपये निकालने गए तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद