फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Current from high tension line ran in houses, two people including a woman got burnt

Amroha News: घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, महिला समेत दो झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Current from high tension line ran in houses, two people including a woman got burnt
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

घरों में अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर महिला समेत दो लोग झुलस गए। जिनका अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, 50 से ज्यादा घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए। लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है।

बुधवार सुबह करीब दस बजे यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसामाफी में हुई है। गांव के ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट होने की वजह से हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन से टच हो गया। जिसकी वजह से घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। चपेट में आकर घर में काम कर रही नीरू पत्नी नीरज शर्मा, चंचल पुत्री पप्पू और कमल सिंह की गाय बछड़ा झुलस गए। झुलसे लोगों को का अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, 50 से ज्यादा घरों के बिजली के उपकरण खराब हो गए। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने फोन पर बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और लाइन कटवाई गई। देहरा मिलक बिजलीघर के जेई साहिल गांधी का कहना है कि जल्द ही गांव में बिजली की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed