फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crpf employee says,i kill my brother and wife

पत्नी के भाई से नाजायज संबंध थे इसलिए मार डाला 

Sat, 27 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 27 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
crpf employee says,i kill my brother and wife
Murder
अवैध संबंध के शक में बुधवार की रात पत्नी और छोटे भाई को गोली से मौत के घाट उतारने वाले आरोपी सीआरपीएफ कर्मी थाना पुलिस ने शुक्रवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि शक के  चलते उसने पहले पत्नी और बाद में मौके पर आए छोटे भाई की  तमंचे से गोली चलाकर जान ले ली। अब वह अपनी करनी पर अफसोस जता रहा है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ईंट का रढ़ा गांव निवासी सीआरपीएफ कर्मचारी भूपेंद्र पाल ने अवैध संबंध के शक में बुधवार की रात पत्नी सुनीता और छोटे भाई रोहताश की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही एएसपी उदय शंकर सिंह, बछरायूं, रजबपुर, हसनपुर, गजरौला, धनौरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। हत्यारोपी भूपेंद्र पाल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।कारतूस के खोखे को बाथरूम के ऊपर छिपा दिया था। मगर पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन


 अवैध संबंधों के चलते हत्या को अंजाम देना कबूल किया। उसने पुलिस को यह भी बताया था कि रोहताश घर की सुरक्षा के लिए जिस तमंचे को सिर के नीचे दबाकर सोता था, उसी से उसकी हत्या कर दी। पहले उसने पत्नी को मौत के घाट उतारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोली की आवाज सुनकर आए छत पर सो रहे भाई रोहताश से काफी देर तक छीना झपटी भी हुई थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पत्नी व भाई का हत्यारोपी सीआरपीएफ जवान जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उसे अपनी करनी पर पछतावा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed