फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crop dosnt grow coz of rain

फसलों के नुकसान की भरपाई को कराएं बीमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crop dosnt grow coz of rain
अमरोहा। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की हुए नुकसान के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने किसानों से फसल का बीमा कराने की अपील की है। इससे किसान आपदा के 72 घंटे बाद मुआवजे के लिए दावा कर सकते हैं। सर्वे के बाद प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिलेगा। फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदा से बर्बाद होने वाली फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत किसान को रबी की विभिन्न फसलों की बीमा कराने के लिए मामूली प्रीमियम देना होता है। इस योजना के तहत बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी से दिलाए जाने का प्रावधान है। जिन कृषकों ने केसीसी बनवाया है वह शीघ्र ही बैंक से संपर्क कर अपना बीमा करा लें। यहीं नहीं, जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है, वह भी बैंक जाकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। बीमा किसान अपनी फसलों को नुकसान होने से बचा सकते हैं। रबी 2019-20 के लिए सभी ऋण एवं गैर ऋणी कृषकों के बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन

फसल मुआवजा प्रति हेक्टेयर बीमा किस्त प्रति हेक्टेयर
गेहूं 46000 690
सरसों 34000 510
आलू 107000 5350
आम 70000 3500
बीमा कराने के लिए यह करें किसान
अमरोहा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैर ऋणी किसान अपनी बैंक शाखा, अभिक्रम मध्यस्थ, अधिकृत एजेंट, जन सेवा केंद्र से संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं किसान को बीमा कराने के लिए खसरा खतौनी, भूमि रिकॉर्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक की कॉपी, फसल बोए जाने का घोषणा पत्र और मोबाइल नंबर जमा करना अनिवार्य है। साथ ही योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18002005142 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed