फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   criticize of bjp by congrees

पूंजीपतियों की गुलाम हो चुकी मोदी सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
criticize of bjp by congrees
अमरोहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के किसानों के विरुद्ध काले कानून पास किए हैं। इन कानूनों से आगामी समय में देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। इन कानूनों के खिलाफ पूरे देश का किसान एकजुट होकर सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। देश के अन्नदाता मुसीबत में है। भारत कृषि प्रधान देश है और यहां किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। मोदी की सरकार पूंजीपतियों की पूरी तरह गुलाम हो चुकी है। अपने पूंजीपति दोस्तों को खुश करने के लिए देश के किसानों को बर्बाद करना चाहती है। मोदी सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है, जन विरोधी है। उन्हें किसानों की कोई परवाह नहीं है। किसानों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इतनी ठंड के मौसम में पानी की बौछार उन पर कराई जा रही है। इस दौरान चौधरी नरेंद्र सिंह, मयंक कुमार, मंगल गुर्जर, यशपाल सिंह, सुधीर गिल, कलन सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed