{"_id":"572f951c4f1c1bfc765cde6a","slug":"wine-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पड़ा मिला नशे में धुत सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर पड़ा मिला नशे में धुत सिपाही
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 10 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों ने 108 एंबुुलेंस बुला कर सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सीएचसी पहुंची थाना पुलिस की छानबीन में सिपाही के पर्स से मिले आईकार्ड से पहचान होने पर परिजनों को अवगत कराया गया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे और सिपाही को साथ ले गए।
सुचरित्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सुखवीर सिंह निवासी गांव कुकड़ा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फनगर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत है। रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे वह हसनपुर रोड पर अल्लीपुर चौपला से आगे सड़क किनारे सादे कपड़ों में शराब के नशे में धुत पड़ा था। ये देख जाम हुए राहगीरों ने कॉल कर 108 एंबुलेंस बुला ली और सिपाही को सीएचसी भेज दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छानबीन की।
जेब से मिले पर्स से मिले सिपाही के आईकार्ड से पहचान होने के बाद पुलिस ने पर्स से मिले मोबाइल नंबर पर सिपाही की मेरठ निवासी बहन को सूचना दे दी है। देर शाम तक सिपाही को होश नहीं आ सका है। वहीं सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और सिपाही को बेहोशी की हालत में अपने साथ ले गए। चिकित्साधिकारी डॉ. शोराज सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। अत्यधिक शराब पीने से सिपाही की हालत बिगड़ी है। इससे वह बेहोश हो गया।