फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   people demand action against so

अभिषेक हत्याकांड:थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर घेरा थाना

Sun, 17 Dec 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Sun, 17 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
people demand action against so
गजरौला वसेली में मासूम का शव पहुंचने के बाद जमा भीड़।
अभिषेक हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने ग्रामीणों संग थाने का घेराव कर लिया। ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। भीड़ में पुलिस के प्रति आक्रोश को देखकर मामला शांत कराने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि शुरू से लेकर अंत तक पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि आरोपी गौरव से सख्ती के साथ पूछताछ होती तो बच्चे को बचाया भी जा सकता है। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के के गांव वसेली के किसान नरेश के आठ दिन से गायब मासूम बेटे अभिषेक का शव शुक्रवार को गन्ने के खेत में मिलने के बाद से ही ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस के प्रति बढ़ता जा रहा है। यही कारण था कि शुक्रवार दोपहर एक बजे गन्ने के खेत में मासूम का शव मिलने की सूचना के करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस पूरे इंतजाम के साथ मौके पर पहुंची थी। पुलिस को मालूम था कि वहां ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। जिस दिन से बच्चा लापता हुआ था। उसी दिन से परिजन गांव के ही गौरव पर शक जाहिर कर रहे थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छोड़ा, तो यहीं से परिजनों की पुलिस प्रति नाराजगी शुरू हो गई। इसके बाद शव मिलते ही यह नाराजगी आक्रोश में बदलना लाजिमी थी। यही कारण था कि जब शनिवार सुबह 11 बजे मासूम के शव का पीएम अमरोहा में हो रहा था, तब सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना घेर लिया और थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। भीड़ के गुस्से को भांपते हुए धनौरा, बछरायूं व रजबपुर पुलिस के साथ पीएसी भी बुला ली गई। पुलिस फोर्स अधिक होने पर भीड़ का आक्रोश थमा। इसके बाद अमरोहा से पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव आते ही भीड़ गांव की तरफ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed