फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farji digri se bne teacher ab fanse

फर्जी डिग्री से बन गए टीचर..अब फंसे

Wed, 05 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Wed, 05 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों के सत्यापन में यह खुलासा हुआ है, जिसके बाद से विभागीय अफसरों में खलबली मची है। अधिकतर डिग्रियां संपूर्णानंद विश्वविद्यालय बनारस की बताई जा रही है। तेजी के साथ पड़ताल चल रही है। इधर बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है, जिसके बाद विभाग द्वारा उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन



आगरा, लखनऊ व संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड, बीटीसी की डिग्रियां हासिल कर तमाम शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाई है। सूबे के कई जिलों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शासन ने उपरोक्त विश्वविद्यालयों की डिग्रियों की जांच के आदेश दिए हैं। जनपद में शिक्षकों की डिग्रियों के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है, जिसमें करीब दर्जन भर शिक्षक फंस गए हैं। जांच के दौरान उनकी डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। फर्जीवाड़े का खेल खुलते ही अफसरों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


शिक्षक नेता भी हैरान हैं। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी से जिन शिक्षकों की जांच आ गई है, उनमें कुछ नए व कुछ पुराने शिक्षक हैं। कई साल से वह विभाग में ड्यूटी बजा रहे हैं। हालांकि अपनी शंका को दूर करने के लिए अफसर जहां दोबारा से विश्वविद्यालय में जाकर उनका रिकार्ड खंगलवा रहे हैं, वहीं उन पर कार्रवाई भी छेड़ दी है। फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बने लोगों को बीएसए द्वारा खामोशी के साथ नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें उनसे जवाब मांगा गया है। तत्पश्चात उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक कालेजों में भी पकड़े गए थे फर्जी डिग्रियों के सहारे नौकरी के मामले 
अमरोहा। शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्रियों पर शिक्षक की नौकरी हथियाने का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी ऐसा मामला पकड़ा गया था। जनपद के माध्यमिक कालेजों में तैनात 15 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई थी। यह फर्जीवाड़ा उस समय पकड़ा गया था जब संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से उनके प्रमाण पत्रों व डिग्रियों की जांच कराई जा रही थी। खेल खुलते ही शिक्षक फरार हो गए थे। हालांकि अफसरों ने उनके खिलाफ मुरादाबाद में रिपोर्ट लिखाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed