फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brother shoot sister and her husband

बहन के निकाह से नाराज भाई ने बहन समेत तीन को मारी गोली

Thu, 01 Mar 2018 02:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा। Updated Thu, 01 Mar 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
brother shoot sister and her husband
प्रतीकात्मक तस्वीर
दूसरी बिरादरी के प्रेमी के साथ बहन के निकाह करने पर नाराज भाई ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बहनोई को घर में घुसकर गोली मार दी। उसे बचाने आई बहन व सास को भी गोली मार कर घायल कर दिया गया। सभी घायलों को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहनोई व उसकी मां को मेरठ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मुहल्ला शेखजादगान निवासी मो. ताहिर कुरैशी की बेटी शगुफ्ता कुरैशी का नगर के मुहल्ला पीरजादगान निवासी मनिहार जाति के युवक शमशाद पुत्र ताहिर के साथ प्रेम प्रसंग था। लगभग सात माह पहले दोनों घर से भाग गए थे। एक माह बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शगुफ्ता के परिजन इससे बेहद नाराज थे। कोर्ट मैरिज का प्रमाण भी थाने में सौंप दिया गया था। दोनों मियां-बीबी के रूप में घर पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार की देर रात लगभग सवा नौ बजे शगुफ्ता का भाई आरिफ अपने कुछ रिश्तेदार व साथियों के संग अपनी बहन के घर आया और शमशाद के गोली मार दी। गोली कनपटी पर लगी। वह नीचे गिर गया। शमशाद को बचाने आई उसकी मां फात्मा व बीवी शगुफ्ता के भी गोली मार दी। शगुफ्ता की कमर में तथा फात्मा के गाल पर गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शमशाद व फात्मा की हालत नाजुक देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया है। शगुफ्ता का सरकारी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed