{"_id":"61c5a593e72fd30ef57122ef","slug":"amroha-girl-accuses-her-jija-of-making-abscene-viseo-during-bath-she-pleads-cm-yogi-then-action-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: नहाते समय साली का अश्लील वीडियो बनाकर जीजा कर रहा था ब्लैकमेल, सीएम से लगाई गुहार तो पुलिस ने लिया एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ते शर्मसार: नहाते समय साली का अश्लील वीडियो बनाकर जीजा कर रहा था ब्लैकमेल, सीएम से लगाई गुहार तो पुलिस ने लिया एक्शन
Fri, 24 Dec 2021 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Dec 2021 04:18 PM IST
सार
पांच दिन पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विस्तार
अमरोहा में साली से छेड़खानी करने के आरोपी जीजा को देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर नहाते समय साली का अश्लील वीडियो बनाकर गलत काम करने के लिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन
पांच दिन पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई थी। आरोप था कि उसका जीजा और उसके तीन दोस्त स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। अनहोनी की आशंका से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसे डर है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रा ने जीजा और उसके साथियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी पुलिस ने जीजा के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पिता ने अपने दामाद पर नहाते समय बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर गलत काम करने की कोशिश का आरोप लगाया था। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी जीजा नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन