फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हत्यारोपी के पिता की गला काट कर हत्या-Cordination

हत्यारोपी के पिता की गला काट कर हत्या-Cordination

Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी के पिता की गला काट कर हत्या-Cordination
बछरायूं (अमरोहा)। बछरायूं थाना क्षेत्र में मंडी धनौरा के गांव खाबड़ी निवासी 65 वर्षीय रामलाल की रविवार रात खूनी रंजिश में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। बुजुर्ग रामलाल का बेटा सोमपाल गांव के ही सत्यपाल की हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध है। रामलाल के साले ने सत्यपाल के भाई मनवीर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी ने भी इसे हत्या का बदला लेने के इरादे से घटना को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी धर्मपाल यादव के खेत में सोमवार सुबह के समय एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा देखा गया। इसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। जेब से मिले मोबाइल नंबर से शव की शिनाख्त इंदरपुर गांव के ही रहने वाले लाल सिंह ने अपने बहनोई थाना मंडी धनौरा के गांव खाबड़ी निवासी रामलाल के रूप में की। लाल सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल 2018 को खाबड़ी गांव के सत्यपाल की हत्या हुई थी, जिसमें राम लाल के पुत्र सोमपाल को नामजद किया गया था। सत्यपाल की हत्या के आरोप में सोमपाल इस समय जेल में निरुद्ध है। आरोप है कि सत्यपाल की हत्या का बदला लेने को ही उसके भाई मानवीर और ब्रह्पाल ने सोमपाल के पिता रामलाल की हत्या की है। बेटे के जेल चले जाने के बाद रामलाल अकेले ही घर पर रहते थे। आरोप है कि रविवार रात हत्यारोपी उन्हें बछरायूं क्षेत्र में ले गए और गला काटकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने लाल सिंह की तहरीर पर मनवीर और ब्रह्मपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एएसपी ब्रजेश सिंह ने भी प्रथमदृष्ट्या सत्यपाल की हत्या की रंजिश में ही रामलाल की हत्या किए जाने की बात कही है। एएसपी ने बताया कि राम लाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। आगे भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सत्यपाल की हत्या कर शव नहर में दबा दिया था
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव खाबड़ी निवासी सत्यपाल की 21 अप्रैल को हत्या कर उसका शव राम गंगा पोषक नहर की तलहटी में दबा दिया गया था। बताया जाता है कि सत्यपाल की पत्नी रेखा को सोमपाल ने अपने पास रख लिया था। रेखा को सत्यपाल अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था, तभी उसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर करने के बाद उसका शव राम गंगा पोषक नहर की तलहटी में दबा दिया था। सत्यपाल के भाई मनवीर ने इस मामले में सोमपाल, रेखा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा कर सोमपाल को जेल भेजा था। वह इसी मामले में जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed