फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शहीद की पत्नी ने कैबिनेट मंत्री और एसपी ने लगाई इंसाफ की गुहार

शहीद की पत्नी ने कैबिनेट मंत्री और एसपी ने लगाई इंसाफ की गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी ने कैबिनेट मंत्री और एसपी ने लगाई इंसाफ की गुहार
अमरोहा। हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही हर्ष चौधरी की पत्नी अनामिका ने ससुरालियों पर शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री और एसपी से मिलकर अनामिका ने इंसाफ की गुहार लगाई है। कहा कि ससुराली आश्रित में मिलने वाली नौकरी और आर्थिक सहायत धनराशि को हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

27 जनवरी को बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में हिस्ट्रीशीटर शिवअवतार के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से सिपाही हर्ष चौधरी शहीद हो गए थे। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर भी ढेर हो गया था। सरकार ने शहीद की पत्नी अनामिका को 40 लाख और उसके माता पिता को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। हर्ष चौधरी की पत्नी अनामिका का आरोप है कि ससुराली मृतक आश्रित में मिलने वाली नौकरी और मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली धनराशि को हड़पना चाहते हैं। विरोध करने पर 12 फरवरी को उसके साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत उसने बछरायूं पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अनामिका गर्भवती है। इसलिए वह इलाज कराने के लिए लखनऊ जाने से पहले एसआई हरिमोहन को मकान की चाभी देकर गई थी। लेकिन जब वह 26 फरवरी को धनौरा अपने मकान पर पहुंची तो घर का ताला टूटा पड़ा था और सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, शैक्षिक प्रमाण पत्र और घरेलू सामान गायब थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की कार्यशैली से आहत शहीद की पत्नी ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और एसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार शहीद के आश्रितों के साथ खड़ी हैं। नौकरी उसकी पत्नी को ही मिलेगी। अनामिका गर्भवती है, वह जब चाहें कागजी प्रक्रिया पूरी कर नौकरी ज्वाइन कर सकती हैं।

- चेतन चौहान, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन।

अनामिका के लिए आश्रित में नौकरी और पेंशन प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। नौकरी अनामिका की ही लगेगी। अनामिका ने कुछ आरोप लगाए हैं। इस संबंध में बछरायूं थानाध्यक्ष को दोनों पक्षों को बैठाकर बात करने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed