फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सीसीटीएनएस की परीक्षा में रहरा चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा फेल

सीसीटीएनएस की परीक्षा में रहरा चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीएनएस की परीक्षा में रहरा चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा फेल
अमरोहा। क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों की सीसीटीएनएस परीक्षा हुई, जिसमें रहरा चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा फेल हो गए। जबकि नौगांवा सादात और रजबपुर इंस्पेक्टर सबसे ज्यादा अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे। इससे पहले एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अवैध खनन और गोकशी पर पूर्णतया पाबंदी लगाने के निर्देश दिए। सभी सीओ को भी अपने सर्किल में गश्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस आफिस सभागार में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ अपराध को लेकर बैठक की। अधीनस्थों को क्षेत्र में फैले गोकशी और अवैध धंधे पर विराम लगाने के निर्देश दिए। गांव में गोकशी और अवैध खनन होने पर ग्राम प्रधान को जिम्मेदार मानते हुए आरोपियों के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी ने अधीनस्थों को शासन के निर्देश से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि क्राइम मीटिंग के सभी थाना प्रभारियों के अलावा प्रत्येक थाने से एक-एक दरोगा शामिल हुए। इस दौरान सीसीटीएनएस के संबंध में लिखित परीक्षा कराई गई। जिसमें 21 सवाल दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में रहरा रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी के अलावा सैदनगली थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार फेल हो गए। जबकि रजबपुर इंस्पेक्टर नीरज कुमार और नौगांवा इंस्पेक्टर अजय कुमार 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे। एसपी के मुताबिक परीक्षा कराने का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में सीसीटीएनएस संबंधित जानकारी को परखना है।


लग्जरी कार और जमीनों के मालिक बने बैठे लोगों की जांच करेंगे थानाध्यक्ष
अमरोहा। एसपी डा. विपिन ताडा ने क्राइम मिटिंग में अधीनस्थों को निर्देश दिए कि हरेक गांव में ऐसे लोगों की संपत्ति की जांच की जाए, जिनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है और वह लग्जरी कार व जमीनों के मालिक बने बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जाहिर है कि ऐसे लोग जरूर अवैध धंधा कर अच्छी-खासी संपत्ति के मालिक बने हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ गोपनीय जांच कराने की भी बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed