फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Court ordered to file a report on the accused of robbery and assault

न्यायालय ने दिए लूट व मारपीट आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

न्यायालय ने लूट व मारपीट के मारपीट के मामले में थानाध्यक्ष नौगांवा सादात को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 22 अगस्त की शाम सात बजे वह अपने निजी कार्य के लिए 50 हजार रुपये लेकर अपने साथी गुलाम अब्बास के साथ बाइक से आ रहा था। उससे उतरकर शरियत खालिद, सरताज व दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपशब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
Court ordered to file a report on the accused of robbery and assault

विस्तार

न्यायालय ने लूट व मारपीट के मारपीट के मामले में थानाध्यक्ष नौगांवा सादात को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तकिया हुसैन शाह निवासी कामरानउद्दीन ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका नौगांवा सादात आना जाना लगा रहता है। 22 अगस्त की शाम सात बजे वह अपने निजी कार्य के लिए 50 हजार रुपये लेकर अपने साथी गुलाम अब्बास के साथ बाइक से आ रहा था। पीछे से बिना नंबर की एशियंट कार ने कताई मिल नौगांवा रोड के सामने से ओवरटेक कर रोक लिया। उससे उतरकर शरियत खालिद, सरताज व दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपशब्दों का प्रयोग किया। शरियत ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आरोपी बैग में रखे 50 हजार रुपये जबरन छीन कर ले गए। विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई की और अधमरा कर सड़क किनारे खेत में फेंककर चले गए। थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी से भी शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। एसीजेएम तृतीय अरविंद वर्मा ने थानाध्यक्ष नौगांवा सादात को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed