फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

दुबई से लौटा बारबर, वन विभाग और स्वास्थ्य कर्मी सहित 31 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा में रविवार को बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। रविवार को दुबई से लौटा बारबर, वन विभाग कर्मचारी, दो स्वास्थ्य कर्मी सहित सहित 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2972 पहुंच गई है। जबकि 279 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 268 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 15 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1362 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 14 लोग संक्रमित निकले। जबकि दो लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में वन्य विभाग कर्मचारी, दो स्वास्थ्य कर्मचारी और दुबई से लौटा बारबर शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि रविवार को जिलेभर में कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2972 पहुंच गई है। कुल 279 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 118511 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1452 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 447 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed