फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

उझारी नगर पंचायत ईओ के पिता, अधिवक्ता, मुंबई से लौटी महिला सहित 21 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। आनलॉक में लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना की चेन टूटने को तैयार नहीं है। संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। लोग बेपरवाह हैं। मंगलवार को फिर जिले में 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें उझारी नगर पंचायत ईओ के पिता, अधिवक्ता और मुंबई से लौटी महिला शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। चिकित्सकों की नींद हराम हो गई है। जिले में टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 750 हो गई है। जबकि 403 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं आठ मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नोएडा और लखनऊ लैब से 196 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें सात महिलाओं सहित पंद्रह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 181 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 618 लोगों की जांच कराई गई। इसमें उझारी नगर पंचायत में तैनात ईओ के पिता, हसनपुर तहसील में तैनात अधिवक्ता, पहले से संक्रमित वकील के पिता और मुंबई से लौटी महिला शामिल है। जबकि एक व्यक्ति निजी लैब की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। एंटीजन और निजी लैब वाले सभी मरीजों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच नहीं हो सकी। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 750 हो गई है। जबकि 403 मरीज एक्टिव चल रहे है। आठ मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed