फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

कोरोना से अधेड़ की मौत, 51 और संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को धनौरा क्षेत्र के एक अधेड़ की कोरोना से मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गजरौला में नौ फैक्टरी कर्मचारी और अमरोहा नगर में चाट-पकौड़ी का ठेला संचालक सहित 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2941 पहुंच गई है। जबकि 269 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 42 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 371 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 36 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1325 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 15 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में गजरौला की दो फैक्टरी के नौ कर्मचारी, अमरोहा में एक चाट-पकौड़ी का ठेला संचालक शामिल है। जबकि 30 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए धनौरा क्षेत्र के 45 वर्षीय अधेड़ की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया शनिवार को जिलेभर में कोरोना के 51 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2941 पहुंच गई है। कुल 269 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 42 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 116700 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1422 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 385 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। चाट-पकौड़ी के ठेला संचालक के पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची हुई है। अब विभागीय टीम उसके संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed