फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

आठ मासूम और 11 फैक्टरी कर्मचारी सहित 50 नए कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। मंगलवार को आठ मासूमों और ग्यारह फैक्टरी कर्मचारियों सहित 50 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2762 पहुंच गई है जबकि 311 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 318 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 22 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1033 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 20 लोग संक्रमित निकले। जबकि आठ मरीज प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों गजरौला स्थित एक फैक्टरी के ग्यारह कर्मचारी और आठ मासूम बच्चे शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया सोमवार को जिलेभर में कोरोना के 50 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2767 पहुंच गई है। कुल 311 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 110090 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1235 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed