{"_id":"5ed16be38ebc3e90a24a749c","slug":"corona-jpnagar-news-mbd350807366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे से तहेरे भाई के साथ स्कूटी से लौटा था संक्रमित युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे से तहेरे भाई के साथ स्कूटी से लौटा था संक्रमित युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पुणे से लौटा प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह तीन दिन में अपने तहेरे भाई के साथ पुणे से स्कूटी अपने गांव पहुंचा था। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को क्वारंटीन कर दिया था। लक्षण के आधार पर तहेरे भाई का सैंपल कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक समेत परिवार के चौदह लोगों का सैंपल कराया गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में युवक भी संक्रमित पाया गया।
नौगांवा तहसील क्षेत्र का एक युवक पुणे में बारबर का काम करता है। उसका तहेरे भाई पुणे में ही फूल डेकोरेेशन का काम करता है। दोनों 19 मई को पुणे से स्कूटी से गांव पहुंचे थे। बीस मई को दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कोरोना की आशंका होने पर युवक के तहेरे भाई का सैंपल कराया गया। 24 मई को आई रिपोर्ट में तहेरा भाई संक्रमित पाया गया। इसके बाद 25 मई को युवक और उसके परिवार के चौदह लोगों का सैंपल कराया गया। 28 मई को 14 में से 9 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव पाए गए। पांच लोगों की रिपोर्ट रोक ली गई थी। शुक्रवार को आई पांच लोगों की रिपोर्ट में युवक संक्रमित पाया गया। एक गांव में दो लोगों के संक्रमित पाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।