फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

कोरोना के डर से टीबी पीड़ित को अस्पताल में छोड़ भाग गए परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कोने में छोड़ कर भाग गए। काफी देर बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की नजर उस पर गई। उसकी जांच की गई तो वह मर चुका था। शव पड़ा होने की जानकारी होने पर स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। अधीक्षक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पता लगा कि मृतक तपेदिक (टीबी) का रोगी था।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम दो व्यक्ति अपने साथ लगभग 35 वर्षीय एक ग्रामीण को साथ लेकर आए और उसको अस्पताल के एक कोने में छोड़ कर चले गए। काफी देर तक वह ऐसे ही पड़ा रहा। एक कर्मचारी की नजर उस ओर गई तो उसने अधीक्षक डा. अमोल सिंह को सूचना दी। उसका चेकअप किया गया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल में शव होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। उसके बारे में जानकार की गई लेकिन किसी के पास इस संबंध में जानकारी नहीं थी। अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान एक अस्पतालकर्मी ने मृतक की पहचान की। उसने बताया कि मृतक तपेदिक का रोगी था और उसका अस्पताल में उपचार हो चुका है। पुलिस ने सूचना कर उसके परिजनों को बुलाया और बिना सूचना के शव को छोड़ कर भागने पर जमकर हड़काया। पुलिस की सख्ती पर परिजनों ने बताया कि मृतक को बुखार व खांसी थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कोरोना लक्षण के डर से वे उसे छोड़कर भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार 2017 से टीबी का रोगी था। उसका धनौरा के ही अस्पताल में उपचार कराया गया था। लेकिन उसने टीबी का उपचार सही तरीके व लगातार नहीं कराया था। टीबी का रोगी होने व उसकी शारीरिक हालत को देखते हुए कोरोना की जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अमोल सिंह, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
उसके परिजनों को सिर्फ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के लिए बुलाया था। कोरोना आदि के संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है। अस्पताल में आए दो लोग उसके परिवार से संबंधित थे।
विपिन कुमार, इंचार्ज, शेरपुर पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed