फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Convocation ceremony at Sri Venkateswara University: Faces lit up after receiving degrees and medals

श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह : डिग्री और मेडल पाकर खिले चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony at Sri Venkateswara University: Faces lit up after receiving degrees and medals
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी का 10वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार समेत सांसद और अन्य अतिथियों ने शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों से शिक्षा के उजाले से देश की मुख्य धारा में पिछड़ गए लोगों को आगे लाकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भी आना था। हालांकि, मौसम खराब होने की वजह से वह नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में वृहद स्तर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एनसीसी कैडेट्स और 28वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने बैंड से सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान गन्ना राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी संजय गंगवार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि उत्तीर्ण विद्यार्थी शिक्षा के उजियारे से समाज को प्रकाशमान करने का काम करें। देश की मुख्य धारा में आने से पिछड़ रहे लोगों को आगे लाकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने जिम्मा भी लें।
विज्ञापन

कुलाधिपति डॉ. सुधीर गिरी ने कहा कि आपकी शिक्षा तभी सफल मानी जाएगी, जब आप अपने क्षेत्र में शानदार कार्य करते हुए राष्ट्र विकास में अपना योगदान देंगे। सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की रीढ़ है। कोशिश करें कि अपने आसपास कोई भी अशिक्षित न रहे। प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि भीड़ से अलग हटकर अपनी पहचान बनाएं। कुलपति प्रो डॉ. कृष्ण कांत दवे ने यूनिवर्सिटी की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री पाकर हुए उत्साहित
कार्यक्रम में 2024 बैच के स्नातक और परास्नातक व पीएचडी में उत्तीर्ण हुए कुल 1631 विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यार्थियों को गोल्ड, 23 को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। दो मेधावियों को कुलाधिपति पदक से भी सम्मानित किया गया। डिग्री पाकर विद्यार्थी उत्साहित दिखाई दिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हुआ किटों का वितरण
कार्यक्रम में प्रशासन की और से 120 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किटों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की और से कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

यह रहे मौजूद
दीक्षांत समारोह में शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, डीएम राजेश त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, प्रो. वीपीएस अरोड़ा, आचार्या सुमेधा, डॉ. मधु चतुर्वेदी, डॉ. नवल वर्मा, शुभम चौधरी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. वी एन झा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. एस एन शाहू, डॉ. टी पी सिंह, डॉ. ऐना ब्राउन, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. स्नेहलता, डॉ. शिप्ली रैना, रिंकी शर्मा, विकास भाटिया, अरुण गोस्वामी, सुनील कुमार भगवानिया, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article